Ummidon Ka Naya Savera
MRP : ₹ 249 ( Paper Back )
- Author Name : Sadhna Mishra
- ISBN : 978-93-90468-33-1
- No of Pages : 146
- Publisher : Sankalp Publication
- SKU Code : SP/20/00154
- Availablity : AVAILABLE
- Book Size : 5X8
- Publishing Date : 2020-12-18
Fiction Story

लेखिका परिचय साधना मिश्रा एम. ए (संस्कृत), बी.एड. “बिंदास परिंदा उड़ने वाली, शब्दों से मैं बातें करती, ख्वाबों के मैं पंख लगा कर साहित्य सृजन में विचरण करती।” लेखिका की स्वरचित पंक्तियां उनके व्यक्तित्व को पूर्णतः पारिभाषित कर देती है। साहित्यिक परिवेश से ओतप्रोत परिवार में साधना मिश्रा का जन्म 25 सितंबर 1958, जनपद, सीतापुर (उ.प्र.) में हुआ। साहित्यकार, श्रेष्ठकवि, एवं भगवत गीता के मर्मज्ञ पिता के सरंक्षण में साधना मिश्रा को बचपन से ही कविताएं, लेख, जैसे रचनात्मक कार्यो में उत्साहवर्धन एवं पुरस्कार मिलते रहे। अपने २८वर्ष के कार्यकाल में साधना जी ने 15 वर्ष प्रधानाचार्य पद भार का निर्वहन भी किया। “महिला काव्य मंच की सशक्त कवियत्री” के रूप में जाने जानी वाली साधना जी की मुख्य अभिरुचि काव्यमंचों पर काव्यपाठ करना है। इसके अलावा देश-विदेश भ्रमण करना, नए सकारात्मक व उत्साहित लोगो से मित्रता करना, आस-पास के परिवेश से अपनी कहानी/कविताओं के मोती चुनना, भी उनके प्रिय शौक हैं। दैनिक जीवन मे होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं से प्रेरित जीवन की अनुभूतियों को दर्शाती उनकी कहानियों का उद्देश्य, नारी उत्थान व समाज को नई दिशा व नवउर्जा देना रहा है। उनकी कविताएं, ज्ञानवर्धक लेख, कहानियां आदि दैनिक समाचार पत्रों में, विद्यालय पत्रिकाओं, क्षेत्रीय पत्रिकाओं एवं ‘उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान’ से प्रकाशित "साहित्य भारती" जैसी सम्मानित पत्रिका में प्रकाशित होती रही हैं। निरंतर लेखन में सलंघ्न रहते हुए, साधना जी समाज में जरूरत मंदों, विशेषकर बेटियों, के लिये तन, मन, धन से समर्पित ‘इंटरनेशनल लायंस क्लब’ की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे भी जानी जाती हैं। साथ ही अन्य समाज सेवी संस्थाओं के साथ क़दम से कदम मिलाकर चलना भी उनकी प्राथमिकता होती है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nam viverra euismod odio, gravida pellentesque urna varius vitae, gravida pellentesque urna varius vitae.
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nam viverra euismod odio, gravida pellentesque urna varius vitae, gravida pellentesque urna varius vitae.
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nam viverra euismod odio, gravida pellentesque urna varius vitae, gravida pellentesque urna varius vitae.